पाकुड़ में सियार ने ढाई माह की बच्ची को खा गया, सोते समय मासूम को उठा ले गया ,एक और बच्ची घायल,इलाके में मचा हड़कम्प…
पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड के लखीनारायणपुर गांव में सियारों का झुंड एक मकान में घुस गया और ढाई माह की मासूम बच्ची को खा गया।जबकि दूसरी चार वर्षीय बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद लखीनारायणपुर गांव में डर का माहौल देखा जा रहा है।मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव के कुछ अंश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।घटना को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बीते रात लखीनारायणपुर गांव के समीरुल शेख के मकान में सियार का एक झुंड घुस गया। इसके बाद ढाई माह की आफीफा खातून को उठाकर ले गया और उसका पूरा शरीर खा गया।वहीं, चार साल की जासमीन खातून को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त जासमीन पर हमला हुआ, उसके रोने की आवाज आयी।जैसे ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, सियार का झुंड भाग गया।परिजनों ने घायल बच्ची को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक बच्ची के शरीर का कुछ अंश पड़ा था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारी के साथ-साथ वन विभाग को भी दे दी गयी हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके के खेतों में काफी समय से सियार घूमते देखे जा रहे हैं। इसके बाद रात में गांव में घुस आते हैं।अगर सियारों के इन झुंडों को गांव से नहीं भगाया गया, तो अन्य ग्रामीणों और बच्चों पर खतरा बना रहेगा।

