जमशेदपुर:स्कूल परिसर से मिली नाबालिग की लाश,इलाके में सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या आशंका,जांच में जुटी है पुलिस..
जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में एक नाबालिग लड़की का शव स्कूल परिसर में मिला है। परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सोपोडेरा के राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार सुबह शव देखा गया।स्कूल परिसर में लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।पुलिस भी मौके पर पहुंची।नाबालिग की हालत को देखकर लोगों ने आशंका जताई कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नाबालिग की पहचान अभी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार,शनिवार सुबह आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सुलेखा शांडिल्य सुबह जब स्कूल पहुंचीं, तो उसकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे।जांच में पुलिस ने पाया कि नाबालिग की मुंह से झाग निकल रहा था।खबर लिखे जाने तक नाबालिग की पहचान अबतक नहीं हो पाई है।पुलिस उसके परिजनों का पता लगा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने किशोरी को नहीं पहचाना। किशोरी स्कूल कैसे पहुंची पुलिस इसका पता लग रही है। सीसीटीवी कैमरा की जांच भी की जा रही है।
परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि स्कूल परिसर में नाबालिग का शव मिला है।मुंह से झाग भी निकल रहा था। ऐसे में कोई जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा।

