Ranchi:लावारिस पड़ी कार से देसी रिवॉल्वर और दो गोली बरामद,कार मालिक सहित तीन लोगों की तलाश जारी..

राँची।राजधानी राँची के लोअर बाजार थाना की पुलिस ने कांटाटोली खादगढ़ा के पीछे बस्ती चुनवा टोली मार्ग में लावारिस पड़ी कार से देसी रिवॉल्वर और दो गोली बरामद किया है।पुलिस ने हथियार रखने वाले कार मालिक समेत अन्य अपराधियों की पहचान कर ली है।आगे की कार्रवाई जारी है।बताया जा रहा है कि रविवार रात को चुनवा टोली में कुछ अपराधियों द्वारा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की गुप्त सूचना एसएसपी राकेश रंजन की मिली थी।एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने लोअर बाजार थानेदार लव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित किया।गठित पुलिस की टीम चुनवा टोली के रास्ते में पहुंची तो देखा कि एक ब्लेक कलर की कार लावारिस स्थिति में पड़ा है। छानबीन के दौरान पता चला कि कई दिनों से तीन अपराधी कार लेकर इलाके में भ्रमण कर रहे हैं।सम्भवतः किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।इसके बाद पुलिस की टीम ने कार का दरवाजा तोड़कर खोला। तलाशी के दौरान चालक की सीट के नीचे से छह चक्री रिवॉल्वर और गोली बरामद हुई। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो कार में घूमने वाले अपराधियों के नामों का पता चला। पुलिस की टीम अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। हालांकि, अब तक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!