Ranchi: बरियातू इलाके में जेवर दुकान में लूट..दो लाख के गहने और 20 हजार कैश ले गए अपराधी….पुलिस कारवाई में जुटी…

राँची।राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक  लूट की वारदात सामने आई है। मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार चार अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दुकान तक पहुंचे। जैसे ही वे अंदर घुसे, तुरंत हथियार निकालकर दुकान में मौजूद कर्मियों को डराने लगे। अचानक हुई इस वारदात से दुकान में अफरा-तफरी मच गई।

अपराधियों ने कुछ ही मिनटों में दुकान में रखे करीब करीब दो लाख के जेवरात और गल्ले में रखे 20-22 हजार रुपये नकद लूट लिए। कर्मियों को धमकाते हुए उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया और फिर मौके से भाग निकले।लूटपाट के बाद सभी अपराधी अपनी बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार हो गए। पूरी घटना इतनी जल्दी हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश निकल चुके थे।घटना की जानकारी मिलते ही बरियातू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर उनकी तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार जेवर दुकान में उस समय सोना उपलब्ध नहीं था इसलिए अपराधियों को करीब दो लाख के जेवर और 20 हजार कैश ही हाथ लगे। भागते समय अपराधी दुकानदार का मोबाइल भी अपने साथ लूट कर लेते चले गए।

मौके पर पहुँचे सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है, जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।सिटी एसपी ने बताया कि अपराधी कुछ जेवरात लूटपाट कर फरार हुए हैं।हलांकि अभी दुकानदार की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।कितना का लूट हुआ है।दुकानदार से लुटे गए समान की विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

error: Content is protected !!