शादी के 3 दिन बाद ही जीजा के साथ दुल्हन फरार,दूल्हा लगा रहा है थाना का चक्कर…

डेस्क टीम:बिहार के मोतिहारी में शादी के 3 दिन बाद दुल्हन अपने जीजा के साथ फरार होने की घटना सामने आई है।इस कि घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।खबर के मुताबिक,नव विवाहिता ने पहले ससुराल वालों को कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया। फिर अपने साथ गहने और कैश लेकर गायब हो गई। देर रात दूल्हे की नींद खुली तो अपनी दुल्हन को न देख ढूंढने लगा, लेकिन गायब गहने देख पत्नी के भागने पता चला।यह मामला फेनहारा थाना क्षेत्र के राजपुर मड़वा का है। 7 मई को शादी हुई थी। 10 मई को दुल्हन भाग गई। फिर 11 मई को दूल्हे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से दूल्हा फेनहारा थाने का रोजाना चक्कर काट रहा है, लेकिन दुल्हन और जीजा का कोई पता नहीं चल सका है।पीड़ित दूल्हा धीरज (तौलिया लिए)

पीड़ित दूल्हा धीरज कुमार सिंह ने बताया कि मेरी शादी 7 मई को हुई थी। तीन दिन बाद 10 मई को पत्नी से मिलने उसका जीजा चंदन सिंह घर पहुंचा। बहनोई के लिए उसने घर में पकवान बनाया। चंदन सिंह शाम में कोल्ड ड्रिंक लाने बाजार गया। बाहर ही उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिला दी।घर पहुंच कर दोनों ने पूरे परिवार को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद ससुराल के सभी लोग सो गए और जीजा-साली फरार हो गए। साथ में घर से तीन लाख रुपए के जेवर, 1.25 लाख कैश, कपड़ा, बर्तन, बैग आदि सामान भी समेट ले गए।

धीरज ने बताया कि उसकी नींद रात 2 बजे खुली तो दुल्हन गायब मिली। दुल्हन के गायब होने के बाद दूल्हे ने खोज की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मैंने कॉल किया तो नंबर ऑफ था। फिर साढू को कॉल किया तो उसने भी फोन रिसीव नहीं किया। खोजते हुए ससुराल भी गए। वहां नहीं मिली तो मैं साढू के घर गया। वहां उसके पिता और भाई ने मारने की धमकी दी। वहां से हम लोग भाग कर आ गए।

थाना में बीवी की अपहरण की शिकायत

11 मई की शाम थाने में दूल्हे ने अपनी बीवी के अपहरण करने का आरोप अपने साढू चंदन पर लगाते हुए शिकायत की है। फेनहारा थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि एक आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही। लोगों से पूछताछ कर रहे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी बहन के पति के साथ फरार

बता दें कि दुल्हन दो बहन है। बड़ी बहन की शादी पांच साल पहले मुजफ्फरपुर जिला के हथैरी थाना क्षेत्र के डकरामा गांव का रहने वाले चंदन सिंह से हुई थी। उसे दो बच्चे हैं। एक 4 साल और दूसरा 6 महीने का है।
साभार:इंटरनेट