लातेहार पुलिस की सकारात्मक पहल: सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए युवाओं को खेल से जोड़ने की कवायद.. …

 

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने,उनमें खेल भावना विकसित करने और पुलिस-पब्लिक के बीच की दूरी को पाटने के उद्देश्य से लातेहार पुलिस द्वारा लगातार सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में मंगलवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मी टोला निंद्रा के फुटबॉल मैदान में एक भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नकारात्मक गतिविधियों और अपराध की दुनिया से दूर रखकर खेल जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह अनुशासन और आपसी भाईचारा भी सिखाता है।टूर्नामेंट के समापन समारोह में एसपी कुमार गौरव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं, बल्कि जनता की मित्र बनकर उनके विकास में सहभागी बनने के लिए भी है।

मैच के बाद विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों को चमचमाती ट्रॉफियां प्रदान की गईं. व्यक्तिगत रूप से बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों को पदकों से नवाजा गया। खिलाड़ियों के भविष्य के अभ्यास के लिए फुटबॉल, जूते, जर्सी और अन्य जरूरी खेल सामग्रियां वितरित की गईं। इस आयोजन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आम जनता के मन से पुलिस का डर निकलता है और सहयोग की भावना बढ़ती है।लातेहार जिला पुलिस आने वाले दिनों में अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की योजना बना रही है, ताकि जिले का कोना-कोना इस सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बन सके।

error: Content is protected !!