Jharkhand:धनबाद में अहले सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा;रिकवरी एजेंट ने अपनी ही चाची को मारी गोली,हुई मौत,दो चचेरे भाई भी हुए जख्मी,गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई ..

धनबाद।धनबाद शुक्रवार को अहले सुबह गोलियों की ताबड़तोड़ से गूंज उठा। एक रिकवरी एजेंट ने अपने ही चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। वही दो चचेरे भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब धनबाद के ज्यादातर लोग अपने घरों में सोए हुए थे उसी वक्त मटकुरिया न्यू रेलवे कॉलोनी गोलियों की आवाज से गूंज उठा। गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई है तो वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी की घटना परिवार में आपसी रंजिश की वजह से हुई । जानकारी के अनुसार न्यू रेलवे कॉलोनी निवासी उपेंद्र सिंह जो पेशे से एक रिकवरी एजेंट है उनका अपने ही चचेरे भाइयों से रिकवरी एजेंटी को लेकर कोई विवाद चल रहा था। आज सुबह इसी विवाद को लेकर आरोपी उपेंद्र सिंह का अपनी ही चाची मीरा देवी से विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते उपेंद्र सिंह और उसकी चाची के बीच हाथापाई शुरू हो गई। यह देख उपेंद्र सिंह के चचेरे भाई पिंटू सिंह और सिंटू सिंह बीच बचाव को वहाँ पहुंचे। जिसके बाद अपने आपको कमजोर पड़ता देख उपेंद्र सिंह ने अपने पास रखे बंदूक से अपनी चाची और दोनों चचेरे भाइयों पर ताबड़तोड़ 9 राउंड गोली फायर कर दी। जिससे तीनों वहीं घायल होकर गिर पड़े। जबकि आरोपी उपेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

https://youtu.be/qtvjI2xJFnE

गोलियों की आवाज सुन आसपास के लोग हो गए इक्कट्ठा पुलिस को दी सूचना

गोलियों की आवाज सुन घटना स्थल पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों की मदद से तीनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहाँ से मीरा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है।