#Jharkhand:दुमका में सामूहिक दुष्कर्म के बाद पांचवीं की छात्रा की हत्या,छात्रा सुबह 10 बजे ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी,झाड़ियों में मिला शव,लोगों में भारी आक्रोश..

दुमका।झारखण्ड में क्या बेटियां सुरक्षित नहीं है ?सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि एक बाद एक वारदात हो रही है।खासकर संताल में आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं रह गईं हैं। आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं। अभी साहिबगंज में सामूहिक दुष्कर्म के बाद आदिवासी किशोरी की हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि दुमका में एक और घटना घट गई। शुक्रवार को एक 12 वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भाल सुमर पंचायत के ठाड़ी गांव के पास घटी। घटना के बाद आम लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

मिली जानकारी अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के भालसुमर पंचायत के ठाड़ी गांव के पास शुक्रवार को दिन के लगभग 10 बजे भालसुमर आदिवासी टोला की एक 12 वर्षीया आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने की आशंका है।छात्रा मध्य विद्यालय भालसुमर में पांचवी क्लास में पढ़ती थी।शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए सिंदुरिया निकली थी। ट्यूशन पढ़कर लौटते वक्त लगभग 10 बजे उसके साथ ठाड़ी गांव के पास सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। लगभग 10.30 बजे बच्ची के पिता खोजबीन में निकले तो ठाड़ी गांव के बाहर सड़क किनारे उसकी साइकिल खड़ी दिखी। इस पर वह आस-पास के झाड़ियों में उसकी तलाश की जहां उसका शव पड़ा हुआ था।घटनास्थल के पास आपत्तिजनक समान मिला है।

इस घटना के की ख़बर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई उसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई।इधर घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना की सूचना रामगढ़ थाना की पुलिस को दे दी गई है। झारखण्ड के संताल इलाके में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है। इससे आदिवासी समाज में आक्रोश बढ़ रहा है।पुलिस बच्ची का शव कब्जे में लेकर मामले की आगे की कार्यवाही में जुटी है।समाचार लिखे जाने तक कोई आरोपी नहीं पकड़ाया है।