Jharkhand:जमशेदपुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष,एक 18 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या,कई घायल,सभी आरोपी फरार

जमशेपदुर।जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र दाइगुट्टू इलाके में शुक्रवार सुबह पारिवारिक जमीन विवाद में खूनी संघर्ष में एक कि जान गई कई घायल है।एक 18 वर्ष युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक और उसके पिता पर चाकुओं से हमला किया। इस दौरान युवक के आंख और पेट में चाकुओं के एक से अधिक बार वार किया गया। वहीं युवक के पिता भी लहुलुहान हो गए। मृतक के पिता ने मामले में भांजा, भतीजा समेत नौ लोगों को आरोपी बताया है।घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक की पहचान 18 साल के उत्तम कुमार साव के रूप में जबकि घायल उसके पिता की पहचान मदन प्रसाद साव के रूप में की गई है। मदन प्रसाद साव ने बताया कि जमीन को लेकर उनके दो भतीजा मोनू और सोनू, भांजा सुजीत और सुमित, मदन प्रसाद के भाई अनिरुद्ध प्रसाद समेत रेणू देवी, गुड़िया देवी, शांति देवी और सुनीता देवी ने हमला कर उनके बेटे की हत्या कर दी।मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह वे घर के बाहर कचरा जलाने जा रहे थे। इसी दौरान विवाद हो गया फिर सभी आरोपियों ने चाकू से मुझ पर और मेरे बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मिली जानकारीअनुसार दोनों परिवार में पहले से विवाद चलते आ रहा है।आज विवाद ने खूनी संघर्ष रूप ले लिया।जिससे एक कि जान चली गई है।

अस्पताल में जानकारी देते मृतक के पिता मदन प्रसाद साव।


मृतक के पिता का पूरा कपड़ा खून से हो चुका था लाल
अस्पताल में जानकारी दे रहे मृतक के पिता मदन प्रसाद साव का पूरा कपड़ा खून से लाल हो गया था। उन्हें भी चोटें आई हैं। उधर, घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल,समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।