दुमका में चार ट्रक जल कर राख,एक कि जलकर मौत, एक घायल, दो गाड़ियों में भयानक टक्कर के बाद हुआ बड़ा हादसा
दुमका में रिंग रोड पर लाइटर गैस से लदे ट्रक और चिप्स ट्रेलर के बीच बुधवार की रात टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिसने तीन अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक वाहन के खलासी की जलकर मौत हो गई।
दुमका। झारखण्ड के दुमका में बुधवार की देर रात एक सड़क हादसे में चार ट्रक जल कर खाक हो गए। ये हादसा तब हुआ जब ज्वलनशील पदार्थ (Highly Inflammable) ले जा रही एक गाड़ी को दूसरी गाड़ी ने तेज टक्कर मारी। इसके बाद उसमें रखे लाइटर बाहर गिर गए और उनमें आग लग गई।बताया जा रहा कि हादसा रात में हुआ जब दुमका में ज्वलनशील पदार्थों से भरी एक गाड़ी को पीछे से दूसरी गाड़ी ने ठोक दिया। इसके बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार ट्रक जलकर खाक हो गए। दुमका के एसडीओ कौशल कुमार ने बताया कि इस घटना में हताहत भी हुए हैं, लेकिन हताहतों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। आग पर अब काबू पा लिया गया है।
दुमका एसडीओ के अनुसार ‘आग बुझा दी गई है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि ज्वलनशील पदार्थ ले जा रहे एक वाहन को पीछे से दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे लाइटर उछलकर बाहर गिर गया और उसमें आग लग गई। चार वाहन जल गए हैं। कुछ लोग हताहत हुए हैं।’ इस घटना के बाद थोड़ी देर तक उस सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही रुक गई।
बताया जाता है कि ‘एक गाड़ी में सो रहा खलासी जिंदा जलकर मौत हो गई।इसके अलावा उसी ट्रक का ड्राइवर भी हादसे में झुलस गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जिस गाड़ी पर लाइटर रखा था, उसी को टक्कर लगी और वहीं से आग का भड़कना शुरू हुआ। फिललहाल स्थिति नियंत्रण में है और आग बुझा दी गई है।
घटना के बाद आग इतनी तेजी से पहले की कोई कुछ समझ पाता तब तक बड़ा नुकसान हो गया।घटना की सूचना मिलने पर दमकल के तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने का कोशिश कर रही है साथ ही एसडीम कौशल किशोर एसटीपीओ विजय महतो घटनास्थल पर मौजूद रहे।
बता दे की रात करीब 9:30 बजे दुमका रेलवे स्टेशन के समीप ए एन कॉलेज रोड में दो गाडियों की टक्कर हुई टक्कर के बाद दोनों वाहनों आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटे कई वाहनों को अपने चपेट में ले ली घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी जिसके पास सभी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

