Ranchi:दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद आरोपी

–स्कूटी से रेकी कर वारदात को दिया अंजाम, नकद व जेवर लेकर फरार

राँची।राँची के कडरू स्थित गौरी शंकर नगर नया बस्ती में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। इस संबंध में ओलविन होरो (45) ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार 23 फरवरी को सुबह करीब 11:30 बजे वह घर के मुख्य गेट में ताला लगाकर कार्यालय चले गए थे। शाम करीब 8 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि किचन का दरवाजा टूटा हुआ है और घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा है। बेडरूम की अलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने के कड़ा, पायल, कान की बाली समेत लगभग 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांचने पर दो युवकों की गतिविधि संदिग्ध पाई गई। फुटेज में एक स्कूटी से इलाके की रेकी करते दिखे। बताया गया कि स्कूटी को कुछ दूरी पर खड़ा कर एक युवक घर के पास आया, बाउंड्री पार कर अंदर घुसा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

error: Content is protected !!