Ranchi:एटीएम में कार्ड फंसने के बाद खाते से 1.08 लाख की निकासी, पूर्व सैनिक को बनाया शिकार

 

राँची।कांके रोड स्थित जतरा टांड़ निवासी आनंद सोनार के खाते से एटीएम कार्ड फंसने के बाद 1,08,500 रुपए की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आनंद सोनार के अनुसार वे दोपहर करीब 2:10 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएमपीडीआई गेट स्थित एटीएम से 5,000 रुपए निकाले। नकदी निकालने के तुरंत बाद उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। उस समय एटीएम पर तैनात गार्ड मौजूद था। पीड़ित ने बैंक शाखा से संपर्क किया और 112 हेल्पलाइन पर भी सूचना दी। बताया गया कि कार्ड मशीन से निकालकर नष्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद पीड़ित ने उसी दिन शाम करीब 4:15 बजे कचहरी रोड स्थित एसबीआई शाखा में जाकर कार्ड ब्लॉक कराने और नया कार्ड जारी करने के लिए आवेदन दिया। हालांकि पासबुक अपडेट कराने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते से 1,08,500 रुपए की निकासी हो चुकी है।

error: Content is protected !!