Ranchi:ईद बाजार का दुकान लगाने को लेकर विवाद में चाकूबाजी,तीन घायल…जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची।राजधानी राँची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड फातुल्लाह रोड ने ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी की वारदात हुई है।दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक गुट के लोगों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे दो नाबालिग सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार,मंगलवार की शाम फतुल्लाहरोड में ईद बाजार का दुकान लगाने का विवाद हुआ था।उसके बाद स्थानीय लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया था।वहीं पुलिस की भी जनाकारी दी गई थी।लेकिन पुलिस उस समय नहीं आई थी।मामला स्थानीय लोगों ने खत्म करा दिया था।लेकिन रात लगभग 11 बजे फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।चाकूबाजी होने लगी।जिसमें एक गुट के तीन युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया है।।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हमलावर मौके से फरार हो गए।

घायल युवक मो.फैबिन 16,मो.रियान 17,और मो.इरफान 18 (कर्बला चौक निवासी) को तत्काल उपचार के लिए अंजुमन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक कि स्थिति गंभीर बताई है। वहीं दो मामूली रूप से घायल है।वहीं चाकूबाजी करने का आरोप मो.अयान और उसके साथियों पर लगा है।जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर,कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सिटी डीएसपी केवी रमन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों से जानकारी ली।घायलों से मिलने अस्पताल भी गए।घायलों से जानकारी ली।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।पुलिस की ओर से बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम में हुए घटना के बाद अगर पुलिस मौके पर आती तो शायद देर रात चाकूबाजी की वारदात नहीं होती।पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुँची।नतीजा ये हुआ को दोबारा मामला बढ़ा और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

error: Content is protected !!