राँची पुलिस की बड़ी पहल: ‘जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम’ में ऑन-द-स्पॉट 184 मामलों का हुआ निपटारा, 10 गंभीर मामलों में FIR दर्ज

​राँची।राँची पुलिस द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन के लिए बुधवार (28 अक्टूबर 2026) को जिले के सभी थानों और ओपी (ओ०पी०) में ‘जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष शिविर में वरीय पुलिस अधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों और संबंधित थाना प्रभारियों ने स्वयं मौजूद रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका त्वरित समाधान किया।  

आज के जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम में एसएसपी राकेश रंजन,सिटी एसपी पारस राणा,ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी,यातायात एसपी राकेश सिंह और एएसपी कोतवाली सहित अन्य डीएसपी ने अलग-अलग थानों में लोगों को समस्या सुनी और तत्काल समस्याओं का समाधान किया।

​236 आवेदनों में से 184 का मौके पर ही निपटारा

​इस जन-सुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले भर के विभिन्न थानों में आम जनता से कुल 236 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए। पुलिस अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 184 मामलों का ऑन-द-स्पॉट (आज ही) निष्पादन कर दिया। शेष बचे आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष जांच की जा रही है, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जा सके।

​संवेदनशील मामलों में 10 प्राथमिकियां (FIR) दर्ज

​जमीन विवाद, छेड़खानी, चोरी, मारपीट और अन्य संवेदनशील मामलों को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कुल 10 प्राथमिकियां दर्ज की गईं और त्वरित अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

​सुखदेवनगर थाना: कांड संख्या 352/26 दर्ज किया गया।

​सदर थाना: कांड संख्या 489/26 दर्ज किया गया।

​डोरण्डा थाना: कांड संख्या 246/26 दर्ज किया गया।

​लालपुर थाना: दो मामले – कांड संख्या 238/26 और 239/26 दर्ज किए गए।

धुर्वा थाना: कांड संख्या 283/26 दर्ज किया गया।

​तमाड़ थाना: दो मामले – कांड संख्या 69/26 और 70/26 दर्ज किए गए।

​अरगोड़ा थाना: दो मामले – कांड संख्या 291/26 और 292/26 दर्ज किए गए।

​प्रमुख थानों का प्रदर्शन

​कार्यक्रम के तहत सुखदेवनगर थाना में सर्वाधिक 12 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 8 का समाधान किया गया। वहीं बरियातु में 9 में से 8, सदर थाना में 9 में से 6, डोरण्डा में 8 में से 7, हिन्दपीढ़ी व नगड़ी में 8-8 आवेदन आए। लालपुर, पुन्दाग और रातू थानों में 7-7 शिकायतें प्राप्त हुईं।

​पुन्दाग, लोअर बाजार, ठाकुरगाँव, पण्डरा, लापुंग, एयरपोर्ट, चुटिया, ईटकी, बुढ़मू, खलारी, बुण्डू, पिठौरिया, मुरी, मैक्लुस्कीगंज, बुण्डू महिला थाना, दशमफॉल और सोनाहातु जैसे थानों में प्राप्त अधिकांश या सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका त्वरित निष्पादन किया गया।

​राँची पुलिस की इस पहल की आम जनता में काफी सराहना की जा रही है, क्योंकि थानों में सीधे अधिकारियों की उपस्थिति से लोगों को बिना किसी भटकाव के अपनी समस्याओं का सीधा समाधान मिल रहा है।

error: Content is protected !!