राँची में टाइगर मोबाइल की गश्ती होगी और सख्त, बैंक-एटीएम से लेकर ज्वेलरी शॉप तक बढ़ेगी निगरानी; 3 साल से जमे जवानों का होगा तबादला

 

राँची। राजधानी में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर राँची पुलिस ने टाइगर मोबाइल की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को नवीन पुलिस केंद्र स्थित यूसी झा हॉल में वरीय पुलिस अधीक्षक, राकेश रंजन  की अध्यक्षता में टाइगर मोबाइल के पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गश्ती व्यवस्था, अपराधियों पर निगरानी, संदिग्धों के सत्यापन और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, सभी पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी तथा टाइगर मोबाइल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

बैंक, ATM और ज्वेलरी शॉप पर विशेष नजर
वरीय पुलिस अधीक्षक ने टाइगर मोबाइल की गश्ती व्यवस्था को और सघन बनाने का निर्देश दिया। जवानों को अपने-अपने क्षेत्र में बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, स्कूल, कॉलेज और अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित रूप से गश्त करने को कहा गया है।खासकर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, जहां चोरी, छिनतई, चेन स्नैचिंग या अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। पुलिस की कोशिश है कि संवेदनशील स्थानों पर टाइगर मोबाइल की लगातार मौजूदगी रहे, जिससे अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे और किसी भी वारदात को समय रहते रोका जा सके।

पुराने अपराधियों और संदिग्धों का होगा सत्यापन
बैठक में अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। टाइगर मोबाइल के जवान अपने क्षेत्र में आर्म्स एक्ट, चोरी, NDPS, अवैध शराब, चेन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग और ड्रग पेडलिंग जैसे मामलों में संलिप्त रहे अपराधियों एवं पूर्व अपराधियों का सत्यापन करेंगे।इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के संबंध में सूचना और आसूचना जुटाने पर भी जोर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सत्यापन के दौरान सामने आने वाली महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन कर आवश्यकता के अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

QR Code स्कैन कर टाइगर मोबाइल बताएगी अपनी मौजूदगी
राँची पुलिस न

error: Content is protected !!