राँची में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 459 जवानों का तबादला; अलग-अलग थाना, ओपी और टीओपी में होगी नई तैनाती

 

राँची। राजधानी राँची में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। राँची एसएसपी राकेश रंजन ने जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित 459 पुलिसकर्मियों एवं हवलदारों का तबादला कर दिया है। तबादले के बाद सभी पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग थाना, ओपी और पुलिस प्रतिष्ठानों में नई जिम्मेदारी दी गई है।इस संबंध में राँची पुलिस की ओर से जिलादेश संख्या 2637/26 जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि राँची जिलाबल के चिन्हित पुलिसकर्मियों एवं हवलदारों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने अंकित थाना/ओपी/प्रतिष्ठान में पदस्थापित किया जाता है।

देखें पूरी लिस्ट:  Constable badli  यहाँ क्लिक करें

अविलंब नए स्थान पर देना होगा योगदान
जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें। साथ ही पारचारी प्रभारी-प्रथम, पुलिस केन्द्र, राँची को आदेश का अविलंब अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

आदेश के अनुसार, कई जवानों को रिजर्व गार्ड के रूप में भी नई जगह तैनात किया गया है। यानी तबादले के बाद पुलिसकर्मियों की तैनाती जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में होगी, जिससे संबंधित थाना एवं ओपी में पुलिस बल की उपलब्धता और ड्यूटी व्यवस्था में बदलाव आएगा।राँची एसएसपी के इस बड़े तबादले को लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के बीच नई पोस्टिंग को लेकर हलचल तेज हो गई है।

error: Content is protected !!