Ranchi:हिंदपीढ़ी में महिला को मारी गोली,महिला गम्भीर रूप से घायल,गोलीबारी करने के बाद युवक ने की आत्महत्या या हत्या ! पुलिस जाँच में जुटी है।

राँची।राजधानी राँची के हिंदपिड़ी में महिला पर गोलीबारी करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।यह घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर में हुई है।जहां रविवार की सुबह अखलाख अहमद नाम के युवक ने अपने साथ लिव इन में रह रही शाइस्ता नाम की महिला को गोली मारी,फिर उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई।

युवक शव घर में संदेहास्पद स्थित में फांसी से लटका मिला:-

मिली जानकारी के अनुसार अखलाक अहमद महिला पर गोलीबारी करने के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।उसका शव घर में संदेहास्पद स्थित में फांसी से लटका मिला। बताया जा रहा है मृतक युवक का महिला के साथ 15 सालो से अवैध संबंध था। दोनों देवर भाभी के रूप में पिछले कई वर्षों से साथ रहता था युव। महिला को 3 से 4 गोली लगने की सूचना है।वहीं इस गोलीबारी में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसके बाद गंभीर स्थिति में इलाज के लिए उसे रिम्स भेजा गया।

मामले कि छानबीन में जुटी है पुलिस:-

घटना की सूचना मिलने साइबर डीएसपी सहित हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन की जा रही है।इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक और महिला साथ में रहते थे। किस वजह से विवाद हुआ है अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।पुलिस जाँच कर रही कहीं कोई दोनो के अलावा तीसरा व्यक्ति तो नहीं था शामिल।वहीं महिला के स्थिति पर भी पुलिस की नजर बनाये हुए है।महिला का बयान लेने की स्थिति में अभी नहीं है।।

एफएसएल टीम जांच में जुटी है घटना स्थल से पिस्टल बरामद हुई है।