Jharkhand:सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- जय श्रीराम, जय श्रीराम और भारत माता की जय का नारा सुन मेरा दिमाग खराब हो गया,पूर्व सीएम ऱघुवर ने कहा- नारों से इतनी परेशानी क्यों ?

राँची।झारखण्ड में उपचुनाव में नेताओं के भाषण में कई तरह के शब्दों का बाण सुनने को मिला है।यूं तो झारखण्ड में दो सीटों बेरमो और दुमका में हो रहे उप चुनाव को लेकर चुनावी शोर आज थम जाएगा। इसके बाद वोटिंग व मतगणना की प्रतीक्षा रहेगी। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने का एक वायरल वीडियो खूब सुर्खियों में है। यह वीडियो चुनावी सभा की है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते दिखाई दे रहे हैं कि जय श्रीराम, जय श्रीराम और भारत माता की जय का नारा सुनकर उनका दिमाग खराब हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने रविवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला किया है। उन्होंने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि देश विरोधी शक्तियों के पक्ष में खड़े होनेवाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपको भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे से इतनी परेशानी क्यों है? हम राष्ट्र भक्त हैं।हमारे लिए दल से पहले देश आता है। इस वीडियो में हेमंत सोरेन की 28 सेकेंड एक क्लिप है। इसमें हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि भारत जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पार्टी का नाम नहीं लेते हैं। झंडा तो कमल छाप का लगाते हैं, लेकिन अपनी पार्टी का नाम लेते हैं। सिर्फ जय श्री राम, जय श्री राम के नारे लगाते हैं। भारत माता की जय के नारे लगाते हैं। यब सब सुनकर मेरा भी दिमाग खराब हो गया।

https://www.facebook.com/1413037662325260/videos/691425108166652/

मालूम हो कि हेमंत सोरेन ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी पर भी हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा का दलाल बताया था। हेमंत सोरेन ने यह बात दुमका की एक सभा में कही थी। इससे पूर्व हेमंत सोरेन व रघुवर दास चुनावी सभाओं में एक-दूसरे को खूब बुरा-भला कह चुके हैं। दोनों की ओर से एक से बढ़कर एक आरोप लगाए जा चुके हैं।

इस दौरान दोनों ने व्यक्तिगत टीका टिप्पणी भी खूब की है। भाजपा और झामुमो में विवाद इस कदर बढ़ गया है कि झामुमो ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाते हुए देशद्रोह की प्राथमिकी तक दर्ज करा दी है। चुनावी सियायत में जारी यह कटुता आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। बाबूलाल मरांडी शनिवार को ही एक चुनावी सभा में संकेत दे चुके हैं कि उप चुनाव के बाद यूपीए में भगदड़ मच सकती है। इस बात को भाजपा के कई दूसरे नेता भी दोहराते रहे हैं।