Jharkhand:अपराधियों ने महिला की दोनों आंख निकाल लिया,नग्न अवस्था में शव मिला

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोडवाली गांव के संतरामपुर टोला में महिला की बेरहमी से हत्या करने की खबर आई है।जहां संतरामपुर टोला निवासी पातो भुइयां की पत्नी 45 वर्षीया मीना देवी की अज्ञात अपराधियों ने निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अपराधियों ने हत्या से पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं महिला की दोनों आंखों को भी निकाल लिया है। हालांकि दुष्कर्म की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आती है, तब कुछ भी कहना उचित नहीं है। लेकिन जिस स्थान से शव बरामद हुआ है, वहां की स्थिति इस ओर इशारा कर रही है।

बताया जा रहा है कि महिला का शव निर्वस्त्र था। पुलिस ने शव को गोडवाली-सतरामपुर के बीच जंगल से बरामद किया है। शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह को कुछ राहगीरों ने उक्त जंगल में एक महिला का शव होने की बात बताई। इसकी सूचना थाना प्रभारी राजीव रंजन को दी गई। थानेदार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में किया।

वहीं परिजनों का कहना है कि महिला रविवार को कुछ सामान खरीदने के लिए बोडामोड गई थी। उसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आई। रात को उसको खोजने का प्रयास नहीं किया, क्योंकि पति ने सोचा कि देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो वह अपने मायके कटैया गांव चली गई होगी। कटैया निकटवर्ती गांव है। सुबह में उसका शव मिलने की सूचना मिली।