चाईबासा:रोरो नदी में नहाने के क्रम डूबने से महिला की मौत

चाईबासा।झारखण्ड में पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सुदुरवर्ती गांव स्थित रोरो नदी में नहाने के क्रम पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी।ग्रामीणों की सहयोग के सहयोग से महिला को पानी से बाहर निकाल कर आनन-फानन में रात्रि करीब 10.45 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया।जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान रोरो गांव निवासी 42 वर्षीय मुनी सुंडी के रूप में की गयी।घटना रविवार देर शाम करीब 6.30बजे की बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतका मुनी सुंडी रविवार शाम को अपनी पोती के साथ गांव स्थित रोरो नदी नहाने गयी थी। इसी दौरान उसका पैर फिसलने से मुंह के बल गिरी और नदी के गहरे पानी में डूब गयी।दादी को पानी में डूबे देखकर दौड़ कर घर आयी और घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही उसका बेटे और ग्रामीण नदी पहुंचे और पानी से खोजकर बाहर निकाला। इसके पेट में दबाकर पानी निकाल दिया. समय पर वाहन नहीं मिलने पर काफी देर रात 10.45 बजे अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया।

