पलामू:पति के साथ बाइक में मायके से ससुराल जाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिरी,महिला की हुई मौत,पति घायल

पलामू।जिले में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। ये घटना छतरपुर थानाक्षेत्र के रामगढ़ में ग्राम देवता स्थान के पास हुई। बताया जा रहा है कि सोनी देवी 26 वर्ष नाम की महिला अपने पति नरेंद्र शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर हरिहरगंज स्थित अपने मायके से लातेहार जिले के मंडल स्थित अपने ससुराल जा रही थी। इसी दौरान छतरपुर में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इसमें सोनाी को गंभीर चोट आई। पति भी घायल हुआ है। महिला को घायल अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ है। वहां सड़क खराब होने के कारण पिछले डेढ़ वर्ष से डायवर्सन बनाकर आवागमन संचालित किया जा रहा है। इस कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई महिला के 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची। फिर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बारे में महिला के पति से पूछताछ की गई।

www.aapkilathi.com