Jharkhand:यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटा,एक दर्जन यात्री घायल,पाँच की स्थिति गम्भीर है।

गढ़वा।नेशनल हाइवे 75 पर खरौंधी प्रखंड के परती से गढ़वा जा रही गणेशा नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से चार यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर स्थित मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग यात्री शेड के पास घटी है। जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर यात्री शेड में टक्कर मारकर पलट गई। टक्कर इतना जोरदार था कि यात्री शेड भी धराशाई हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घायल लोगों को बस से बाहर निकाला तथा 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवाया। सूचना मिलते ही मेराल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। फिलहाल जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।