प्रेमी ने फोन उठाना बंद किया तो प्रेमिका प्रेमी के घर पहुँच गई और धरने पर बैठ गई…

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई।लड़की शनिवार शाम से प्रेमी के घर के बाहर बैठी है। उसका कहना है कि दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग है। लड़के ने शादी की बात कर उसके साथ संबंध भी बनाए। अब वो उससे बात भी नहीं कर रहा और शादी से इनकार कर रहा है।जबतक उसे न्याय नहीं मिलता, उसकी शादी प्रेमी के साथ नहीं होती वो धरने पर रहेगी। उसका कहना है कि मामले को लेकर शनिवार को उसने तोपचांची थाने में मामले की शिकायत की है। इससे पहले बीते नवंबर में भी शिकायत की थी। आज अगर उसे कुछ होता है,तो प्रेमी और उसका परिवार जिम्मेवार होंगे।

इधर लड़का फरार है, जबकि उसके घरवालों ने दरवाजा बंद कर रखा है। लड़के की माँ का कहना है कि लड़की पहले से शादीशुदा है, इसलिए रिश्ता नहीं हो सकता है।धरने पर बैठी युवती गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। लड़का धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के आमताड़ गांव का रहने वाला रोहित महतो है। उसने बताया कि एक साल पहले दोनों मधुबन में ही मिले थे। फिर इंस्टाग्राम पर रोहित ने मैसेज किया था।

दोनों के बीच बातें होने लगी। उसने अपने शादीशुदा होने की बात भी रोहित को बताई थी। उसके पति ने उसे छोड़ दिया है, जिसके बाद भी रोहित ने शादी का वादा किया। अब उसने लड़की का नंबर ब्लॉक कर दिया है। प्रेमिका का कहना है कि दूसरे नंबर से फोन करने पर वो मेरी आवाज सुनकर फोन काट देता है।

जानकारी के मुताबिक धरना से पहले उसने शनिवार को तोपचांची थाना में अपने प्रेमी के खिलाफ आवेदन दिया। उसके बाद वह आमताड़ गांव पहुंची और धरना पर बैठ गई। आवेदन में युवती ने कहा कि उसका उसका युवक रोहित महतो के साथ एक साल से प्रेम संबंध है। इस दौरान उसने यौन शोषण भी किया। अब शादी से इनकार कर रहा है।युवती ने बताया कि बीते नवंबर महीने में तोपचांची थाना में शिकायत की थी। तब थाने में प्रेमी के परिजनों से शादी करवाने को कहा था। प्रेमी के परिवार वालों ने 10 दिन का टाइम मांगा। फिर शादी से इनकार कर दिया। लड़की का कहना है कि लड़के के परिवारवाले कहते हैं कि वो गरीब घर की है। उनलोगों का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। इसलिए शादी ने मना कर रहे हैं। उसने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक धरने पर ही बैठी रहूंगी।