पत्नी को बाजार जाने से पति ने मना किया तो पत्नी ने पति की हत्या कर दी,पत्नी को पुलिस ने गिऱफ्तार कर भेजा जेल..

खूँटी।झारखण्ड के खूँटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के सोनापुरगढ़ के बाजार टोली के रहने वाले अर्जुन सिंह ने पत्नी को बाजार जाने से मना किया। इससे गुस्साई पत्नी ने अर्जुन की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और हत्या के आरोपी पत्नी कलावती देवी को गिरफ्तार की। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में कलावती ने अपना जुर्म स्वीकार कर ली है।मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह घर के पास चापाकल पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अर्जुन की पत्नी कलावती देवी पहुंची और बाजार जाने की बात कही। लेकिन अर्जुन ने बाजार जाने से मना किया। इसके बाद चापाकल के पास ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हुआम इस विवाद के दौरान ही कलावती ने ईंट उठाई और पति के सिर पर हमला कर दी। इससे अर्जुन घायल होकर जमीन पर गिर गए। इसके बावजूद कलावती ने अर्जुन के सिर को कुचलना नहीं छोड़ी।इधर ग्रामीणों ने बताया कि विवाद को खत्म कराने गांववाले पहुंचे तो कलावती ने सबको डांट कर भगा दी। फिर कलावती ने घायल पति को अपने कंधे पर उठाकर घर लाई और एक एक कमरे में बंद कर दी। इसी दौरान अर्जुन ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। अर्जुन के चाचा कालेश्वर सिंह के बयान पर रविवार को कलावती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।उसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कलावती घर में ही बैठी थी। पुलिस ने कलावती से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि बाजार जाने से मना करने की वजह से हत्या की है।उन्होंने कहा कि आरोपी कलावती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।