गिरिडीह में असमाजिक तत्वों ने बजरंगबली के प्रतिमा को किया खंडित,लोगों में आक्रोश

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में असमाजिक तत्वों ने बजरंगबली के प्रतिमा को खंडित कर दिया।यह मामला जिला मुख्यालय में शहर से दस किलोमीटर दूर और औद्योगिक क्षेत्र के बाबा दुखहरण नाथ महादेव मंदिर का हैं। जहां रविवार की देर रात बजरंगबली प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। मंदिर परिसर में गन्दगी भी पाया गया है।

सुबह हुई घटना की जानकारी

घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई जब मंदिर के पुजारी पप्पू पंडित सुबह की आरती और पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो देखा की हनुमान मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त है।।इसके बाद मंदिर के पुजारी ने इलाके के मुखिया को घटना की जानकारी दी।जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई हैं।पुलिस दोषियों को पहचानने में जुट गई है।वहीं सूचना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।