Ranchi:दिउड़ी मन्दिर गर्भगृह के पुजारी विजय मुंडा का निधन,मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक जताया

राँची।जिले के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध प्राचीन कालीन दिउड़ी मंदिर गर्भगृह के पुजारी विजय मुंडा का मंगलवार के दोपहर में निधन हो गया। उनके निधन पर दिउड़ी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक जताया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी अजय साव ने पुजारी विजय मुंडा के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताई है। वहीं ट्रस्ट के सचिव सीओ विमल सोरेन, सदस्य बीडीओ गिरिजा शंकर महतो, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, तमाड़ राजा सत्येंद्रनाथ शाहदेव, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुंडा आदि ने संवेदना जताई है।

इधर राहे ओपी क्षेत्र के कुबाडीह गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक योगेंद्र महतो (18वर्ष) हाई स्कूल राहे में नौवीं कक्षा का छात्र था। सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे सोने गया था। सुबह दूसरे कमरे में उसका झूलता शव मिला। राहे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो, जिला परिषद सदस्य बादल महतो और उपप्रमुख उमेश महतो ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।