शराब के लिए माँ ने नहीं दिए पैसे तो बेटे ने ईंट से सिर में ठोक ली कील,पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

डेस्क टीम: शाहजहांपुर। शराब पीने के लिए रुपये न मिलने पर रोजा के आइटीआइ कालोनी निवासी विशाल का मां मोहिनी से विवाद हो गया। रुपये न मिलने पर उसने ईंट से अपने सिर में कील ठोक ली।हालत बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती करायाग या। मोहिनी ने बताया कि बेटा शराब पीने का आदी है। काम भी कुछ नहीं करता है। रविवार दोपहर में विशाल शराब पीने के लिए मां से रुपये मांग रहा था।मना करने पर विवाद शुरू हो गया। विशाल ने एक कील अपने सिर पर ईंट से ठोक ली। मोहिनी ने कील निकालने का प्रयास किया लेकिन निकाल नहीं सकी। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया।पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज भेजा जहां उसका उपचार चल रहा है।प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि युवक का शराब के लिए रुपये मांगने पर विवाद हुआ था। तहरीर आने पर जांच कराई जाएगी।

error: Content is protected !!