मंडप में लड़खड़ाकर गिर गया दूल्हा, पता चली ऐसी बात…दुल्हन ने तुरंत शादी से कर दिया इनकार
शाहजहांपुर। मंडप में पहुंचा दूल्हा लड़खड़ाकर गिर गया। उसके दिव्यांग होने का पता चलने पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि दूल्हा बदल दिया गया है। रात भर चली पंचायत के बाद रविवार को बरात वापस लौट गई।बंडा क्षेत्र के एक गांव गांव में शनिवार को पड़ोस के गांव से बैंड बाजे के साथ बरात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। द्वारचार होने के बाद कुछ बराती भी खाना खाने के बाद घर वापस चले गए और कुछ बराती वहा मौजूद रहे।
शादी की कुछ रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हा मंडप में पहुंचा और पटे पर बिठाया गया तभी दूल्हा पटे से नीचे गिर गया। दूल्हा दिव्यांग निकला। इसके बाद दूल्हे को फिर से खड़ा किया गया, लेकिन वह दिव्यांग होने की वजह से सीधे खड़ा नहीं हो पाया।
इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात पंचायत चलती रही, लेकिन शादी नहीं हो सकी। दुल्हन के परिवार वालों का आरोप है कि पहले जो लड़का दिखाया गया था, वह सही था।
जब बारात आई तो उन लोगों ने दूल्हा बदल दिया और दिव्यांग को दूल्हा बना कर भेज दिया। जब उसका द्वारचार होता रहा तो वह गाड़ी में ही बैठा रहा जब पटे पर लाया गया तब सच्चाई सामने आ गई।
लड़की वालों का आरोप है कि उसके साथ विश्वासघात किया गया उसका लाखों रुपए का नुकसान बरात के खाने में चला गया और लाखों रुपये का दहेज उसके घर पर पड़ा है।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

