प्रेम-प्रसंग में युवक का सिर धड़ से किया अलग,प्राइवेट पार्ट भी काटा..सिर कटा शव बरामद..पति-पत्नी गिरफ्तार..

राँची।जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के डोमाडीह गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक की चापड़ से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। डोमाडीह निवासी 25 वर्षीय हरिहर महतो का सिर कटा शव सोनाहातू पुलिस ने कांची नदी के किनारे से बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने हरिहर की प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।शव की स्थिति बेहद क्रूर थी,प्राइवेट पार्ट् कटा हुआ और सिर धड़ से अलग किया हुआ मिला है।प्रेमिका सुलोचना देवी पति क्षत्रपति महतो पति-पत्नी आरोपी फिलहाल पुलिस के कब्जे में हैं। सोनाहातू पुलिस इस निर्मम और क्रूर हत्या की सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि हरिहर महतो 31 जनवरी से लापता था। उसका एक महिला से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने 31 जनवरी की शाम लगभग 6:30 बजे हरिहर को मिलने के लिए बुलाया था।हरिहर घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, परंतु कोई सुराग नहीं मिलने पर तीन फरवरी को सोनाहातू थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने हरिहर महतो की प्रेमिका से कड़ाई से पूछताछ की और दोनों के मोबाइल डिटेल्स के आधार पर छानबीन शुरू की। पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका और उसके पति ने धारदार चापड़ से युवक की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली और शव छिपानेवाली जगह की जानकारी दी। डीएसपी ओमप्रकाश और थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ खोजबीन कर शव बरामद किया

पेशे से मजदूर हरिहर महतो की शादी दो साल पहले विनीता देवी से हुई थी और उसका एक माह का बेटा भी है। वहीं आरोपी प्रेमिका दो बच्चों की माँ है। थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने कहा कि आरोपियों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या में और अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। सोनाहातू पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!