हम हैं राँची पुलिस:सड़क पर पेड़ गिरने से लग गई गाड़ियों की लम्बी लाइनें तो पेड़ हटाने कुल्हाड़ी लेकर उतर गए पुलिसकर्मी

राँची।किसी भी मौसम में पुलिस हरपल लोगों के लिए मुस्तैद रहती है।चाहे कड़कती ठंड हो या चिलचिलाती धूप,चाहे हो जोरदार बारिश लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा मुस्तैद रहती है। पुलिस की जिम्मेदारी को लेकर तो हमेशा सवाल उठा दिए जाते हैं लेकिन काम के प्रति उनकी इमानदारी शायद ही कोई देखता हो। लेकिन झारखण्ड की राजधानी राँची में पुलिस के जज्बे को देख कर लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं।राँची के तुपुदाना थाना इलाके में सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाते हटाते मजदूर थक कर चूर हो गए। जिसके बाद राँची पुलिस खुद पेड़ काटने और रास्ता साफ करने में जुट गई।

तुपुदाना थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ सड़को पर गिर गया।जिसे हटाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ तुपुदाना थाना में पदस्थापित एएसआई देवेन्द्र सिंह भी कुल्हाड़ी लेकर भींगते हुए गिरे पेड़ को काटना शुरू कर दिया।वहीं पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था।करीब दो घंटे बाद पेड़ सड़क से हटाया गया उसके बाद आवागमन शुरू हुआ।थाना प्रभारी मीरा सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे।

दरअसल,राँची में भारी बारिश के कारण कई पेड़ सड़कों पर गिर गए हैं। इससे यातायात की व्यवस्था काफी प्रभावित हो रहा है।पेड़ के साथ बिजली के तार भी गिर जाने से राजधानी की बत्ती भी गुल हो गई। सुबह से ही राँची नगर निगम,बिजली विभाग और वन विभाग के द्वारा सड़क से पेड़ों को हटाकर जनजीवन सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।