पांच लाख इनामी नक्सली रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास गिरफ्तार

पलामू।झारखण्ड के पलामू और गढ़वा पुलिस ने पांच लाख इनामी नक्सली रविन्द्र मेहता को किया गिरफ्तार।रविन्द्र मेहता भाकपा माओवादी संगठन में सब जोनल कमांडर है। रविंद्र मेहता पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया का रहने वाला है।छोटा व्यास की गिरफ्तारी पलामू और गढ़वा की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई है।छोटा व्यास उर्फ रविंद्र को गढ़वा की पुलिस अपने साथ ले गईं हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

छकरबंधा के साथ-साथ बूढ़ा पहाड़ में सक्रिय था

जानकारी के मुताबिक रविंद्र
छकरबंधा के साथ-साथ बूढ़ा पहाड़ पलामू के इलाके में भी सक्रिय था।दोनों इलाकों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद रविंद्र मेहता अपने दस्ता को छोड़कर बाहर निकला था।इसकी सूचना पुलिस को लग गई थी। पुलिस ने पलामू गढ़वा सीमावर्ती इलाके में छापेमारी करते हुए रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास को गिरफ्तार कर लिया है।रविंद्र के खिलाफ पलामू के बिश्रामपुर, पांडु, हुसैनाबाद, हैदरनगर ,छतरपुर ,हरिहरगंज ,नौडीहा बाजार समेत कई इलाकों मामला दर्ज है।