विश्वास रैली:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले भाजपा ने ली है आदिवासियों की सुध,मोदी सरकार में 8 कैबिनेट मंत्री आदिवासी हैं,190 एमएलए हैं,गरीबी से लोग बाहर निकल रहे हैं,इसमें काफी संख्या में आदिवासी,सीएम हेमंत पर साधा निशाना

राँची।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राँची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की चिंता सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने की है।उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में किसी ने इस समाज की सुध नहीं ली है। आदिवासी समाज ने कुर्बानी दी है। कुर्बानी देने वालों शहीदों के गांवों को आदर्श ग्राम बनाया जायेगा। झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। नक्सली घटनाएं बढ़ी हैं. सीएम ने खुद व अपने करीबियों के नाम पर खदान लीज ले ली है। आप सब बदलाव के लिए भाजपा को वोट कर मजबूत बनायें।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर वर्ग की सुध ली है।महिलाओं को शौचालय की सुविधा दी है।पक्के मकान दिए हैं।ये बदलते भारत की तस्वीर है।उन्होंने झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने खुद के नाम पर और अपने करीबियों के नाम पर खदान की लीज ली है। राज्य में नक्सली घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस मूकदर्शक है।यहां की बहनें सुरक्षित नहीं हैं।आईएएस के आवास पर ईडी की रेड पर भी राज्य सरकार को परेशानी हुई।

मुख्य अतिथि और वक्ता जेपी नड्डा थे।इस रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने बड़ा ऐलान किया।उन्होंने कहा कि कुर्बानी देने वालों के गांव को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। सभी वीर शहीदों को नमन। आदिवासी समाज की चिंता किसी ने की है, तो वो है बीजेपीम आजादी की लड़ाई से पहले आदिवासी समाज ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। तिलका मांझी ने दामिन विद्रोह किया था। सिदो-कान्हो, बुद्धू भगत समेत अन्य वीर शहीदों ने अंग्रेजों से लोहा लिया।आदिवासी बोलते कम हैं, लेकिन आदिवासी समाज के वीर जवानों ने देश के लिए कुर्बानी दे दी।

उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी समाज की चिंता किसी ने नहीं की है। 70 साल में किसी ने इनकी सुध नहीं ली।आदिवासी समाज के लिए संग्रहालय बनाना और उसे सुसज्जित करना आपका सम्मान है।इस मौके पर उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कुर्बानी देने वालों के गांव को आदर्श ग्राम बनाया जायेगा।

मोदी सरकार में 8 कैबिनेट मंत्री आदिवासी हैं। 190 एमएलए हैं। गरीबी से लोग बाहर निकल रहे हैं। इसमें काफी संख्या में आदिवासी हैं। 11 करोड़ बहने शौचालय के लिए खुले में जाती थीं। मोदी सरकार ने इन्हें शौचालय की सुविधा दी है। इसमें ढाई करोड़ आदिवासी बहनें शामिल हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विश्वास रैली में कहा कि झारखण्ड के धरती आबा बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर, सिदो-कान्हो समेत कई अमर शहीदों ने अपनी आहुति दी, लेकिन उनके सपने अब भी पूरे नहीं हुए। इसी कारण बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। 2014 से विकास की यात्रा शुरू हुई है। ये आदिवासियों के आत्मगौरव व आत्मसम्मान का कालखंड है।

भाजपा के दिलों में बसता है आदिवासी समाज

झारखण्ड के पहले मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के दिलों में आदिवासी समाज बसता है। अगल झारखण्ड राज्य के लिए आदिवासी समाज ने लड़ाई लड़ी भाजपा ने राज्य के वर्षों की मांग पूरी की और झारखण्ड बनाया। बीजेपी ने जनता के सपनों को पूरा किया। सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि खुद और करीबियों के नाम पर खदान का लीज लिया पूजा सिंघल पर ईडी की रेड होने पर भी राज्य सरकार को परेशानी हुई।

झारखण्ड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की चिंता किसी ने नहीं की है, लेकिन बीजेपी ने इनकी हमेशा सुध ली है। डबल इंजन की सरकार ने जनजातीय आयोग का गठन किया, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे सुचारू रूप से शुरू तक नहीं किया। इन दिनों बड़े पैमाने पर धर्मांतरण किया जा रहा है। आदिवासी सीएम ने कभी भी आदिवासी समाज की चिंता नहीं की है। उन्होंने अविलंब पेसा कानून लागू करने की मांग की। इस मौके पर झारखण्ड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने झारखण्ड का निर्माण कराया और नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्य को संवारने का काम किया है। वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने मंच का संचालन किया।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पद्मभूषण कड़िया मुंडा समेत कई सांसद,विधायक और नेता मौजूद थे।वहीं रैली में हजारों की भीड़ जुटी थी।