लोहरदगा:प्रेमिका से मिलने पहुँचे आर्मी जवान सहित दो युवकों की ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी,पुलिस ने दोनों को छुड़ाया,आर्मी जवान को रिम्स रेफर किया

लोहरदगा।प्रेमिका से मिलने पहुँचे सेना के जवान और उसके दोस्त की लोगों ने पिटाई कर दी है।बताया जाता है कि भारतीय सेना का जवान नरेंद्र छुट्टी में घर आया हुआ था।वह अपने दोस्‍त के साथ प्रेमिका से मिलने के लिए लोहरदगा,सेन्हा टंगरा टोली आया। जहां बच्चा चोर के शोर में वह ग्रामीणों के हत्‍थे चढ़ गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से सेना जवान और उसके दोस्‍त की जान बचाई। मामला, लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के टंगरा टोली का है। जहां शनिवार रात दो युवकों को जान से मारने की कोशिश की गई।

बताया जा रहा है कि हजारों की भीड़ ने दोनों युवकों को लाठी-डंडे से घंटों तक बुरी तरह पीटा।समय पर सूचना मिलने पर सेन्हा थाना पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाया और उनकी जान बचाई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों युवकों को घायल अवस्था में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया है। घायलों की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। इनमें गंभीर रूप से घायल आर्मी जवान नरेंद्र को बेहतर इलाज के लिए राँची रिम्स रेफर कर दिया गया।

इधर मामले की सूचना मिलने के बाद लोहरदगा एसपी आर. रामकुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद और लोहरदगा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार को सदर अस्पताल भेजा और विस्तृत जानकारी ली है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।घायलों का नाम राजू उरांव और नरेंद्र उरांव बताए जा रहे हैं। दोनों लातेहार जिला के काटियाटोली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सेना जवान नरेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एकगुड़ी चितरी टंगरा टोली में आया हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों ने बच्चा चोर की अफवाह उड़ा दी और उसके बाद नरेंद्र और राजू भागने लगे। ग्रामीणों ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ा और दोनों को बच्चा चोर के संदेह में जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया है।

कहा जा रहा है कि नरेंद्र आर्मी का जवान है और वह छुट्टी में घर आया हुआ था। इसी दौरान वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सेन्हा टंगरा  टोली में आया था। जहां पर बच्चा चोर के शोर में वह ग्रामीणों की अफवाह की चपेट में पड़ गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे तथ्यों का खुलासा हो पाएगा।