Jharkhand:चांडिल के एसकेएफ बेयरिंग की गोदाम में हुई डकैती मामले में पुलिस ने खुलासा किया,चार अपराधी गिरफ्तार,

सरायकेला:जमशेदपुर के चार अपराधियों को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पिस्तौल, कारतूस, पिकअप वैन और माेबाइल बरामद किए गए हैं।बताया गया कि गिरोह के सदस्यों ने चांडिल के रामगढ़ एसकेएफ बेयरिंग की गोदाम में 20 नवंबर की रात घुस गए थे। कंपनी के सुरक्षा गार्ड को बंधक बना हथियार का भय दिखा कंपनी में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने बियरिंंग भरी कार्टन लूट लिया था। पहले भी गोदाम में ऐसी घटना को अपराधी अंजाम दे चुके थे। कंपनी के बगल के एक गोदाम में भी लूट का प्रयास किया था।घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ चांडिल के नेतृत्व में कारवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार किया।

इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी ने शनिवार को पत्रकारों को दी।बताया कि गिरोह का सरगना सोनू कुमार मिश्रा है जो परसुडीह के बारीगोड़ा का निवासी है। सरनगना समेत उसके साथी छोटू कुमार लादेन, सूरज महतो उर्फ बच्चा और ढालचंद्र महतो उर्फ मनोज महतो की गिरफ्तारी की गई है। सभी जमशेदपुर के रहने वाले है। पूर्व से इनका अपराधिक इतिहास रहा है।

चांडिल थाना में तीन और जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना में एक मामले दर्ज है। सभी लूटपाट और चोरी से संबंधित मामले है। पूछताछ में गिरोह में शामिल अपराधियाें के नाम और पता की जानकारी मिली है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। चांडिल से लूटे गए बेयरिंग को परसुुडीह बारीगोड़ा निवाी ढालचंद्र महतो ने अपने घर में छुपा रखा था। लूट का माल जिस पिकअप वैन से ले जाया गया था, उसका मालिक सूरज महतो है।