धनबाद में दो रेलवे कर्मचारियों ने रचाई शादी,प्यार को मिली सामाजिक और कानूनी ‘हरी झंडी’.…

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद में गुरुवार को प्यार और सामाजिक एकता की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहाँ रेलवे में कार्यरत दो सहकर्मियों का प्रेम प्रसंग न सिर्फ परवान चढ़ा, बल्कि स्थानीय समाज की पहल पर दोनों ने मंदिर में सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को एक पवित्र नाम दे दिया। भूली थाना के समीप स्थित शिव मंदिर में हुए इस विवाह के साक्षी पांडरपल्ला बस्ती के सैकड़ों लोग बने।लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध को अब समाज और कानून, दोनों की मान्यता मिल गई है।नवदंपती के चेहरे पर अपने प्यार को पाने की खुशी साफ झलक रही थी।

मिली ​जानकारी के अनुसार, बैंकमोड़ के रहने वाले अमित कुमार और पांडरपल्ला की रानी कुमारी दोनों रेलवे में काम करते हैं। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई, जो धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई। अमित अक्सर रानी से मिलने पांडरपल्ला बस्ती आया करते थे। धीरे-धीरे उनके इस रिश्ते की भनक बस्ती के लोगों को भी लग गई।​आमतौर पर प्रेम प्रसंगों में समाज का विरोध देखने को मिलता है, लेकिन यहाँ नजारा बिल्कुल उल्टा था। जब पांडरपल्ला और आसपास के इलाके में दोनों के प्यार के चर्चे बढ़े, तो स्थानीय समाज ने रूढ़िवादिता को छोड़कर एक सकारात्मक पहल की।

​बस्ती के प्रबुद्ध लोगों ने अमित और रानी को बुलाकर सलाह दी कि वे अपने इस रिश्ते को सामाजिक रूप से विवाह का रूप दे दें। समाज के इस खुले दिल और सहयोग को देखकर दोनों तुरंत तैयार हो गए और पूरे रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया।


​गुरुवार को तय कार्यक्रम के अनुसार भूली शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। अमित ने रानी की मांग भरकर उन्हें हमेशा के लिए अपना जीवनसाथी बना लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और विवाह के गीतों से गूंज उठा।

रिश्ते में कल को कोई कानूनी अड़चन न आए, इसके लिए दोनों ने सूझबूझ का परिचय दिया। मंदिर में शादी करने के साथ ही दोनों ने कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया के तहत थाने में कानूनी बॉन्ड भी भरा, ताकि इस विवाह को पूर्ण रूप से कानूनी मान्यता मिल सके।

​शादी के दौरान पांडरपल्ला बस्ती के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने वर-वधू को फूल-मालाएं पहनाईं और नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारा आशीर्वाद दिया।​विवाह के बाद नवदंपती अमित और रानी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हम दोनों काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। आज समाज और स्थानीय लोगों के सहयोग से हमारा यह सपना पूरा हुआ है। हम सब के आभारी हैं और अपने जीवन की इस नई पारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”

इससे पहले भूली थाना में गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद प्रेमी जोड़ी ने शिव मंदिर में शादी रचाई।बताया जाता है कि प्रेमिका तीन बच्चों की मां रेलवे में कार्यरत है और वही उसे बैंकमोड निवासी रेलवे कर्मी अमित कुमार सिंह 28 से प्रेम हो जो कि कुसुंडा रेलवे स्टेशन में कार्यरत है अमित कुमार सिंह 28 अपनी प्रेमिका से मिलने पांडरपाला पहुंचा था । जहां स्थानीय लोगों ने प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों को भूली थाना ले आई। वहीं दूसरे ओर जोड़े के बारे में भी बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से रिश्ते में थे और सामाजिक स्वीकृति के बाद विवाह के लिए आगे आए। जहां महिला शादी को तैयार थी। लेकिन युवक के परिजन तैयार नहीं थे और काफी समय तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

 

error: Content is protected !!