अवैध माइक खदान में खनन के दौरान चाल धंसने से दो लोगों के दबने की आशंका….

कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा व बिहार की सीमा पर स्थित गम्हरिया जंगल में संचालित अवैध माइका खदान में खनन के दौरान चाल धंस गयी।इसमें तिसरी प्रखंड के लोकाई के छतरमार निवासी रामकुमार टुडू (28) व सोमो हांसदा (27) के दबे होने की आशंका जातायी जा रही है। हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इधर, दोनों मजदूर के दबे होने की खबर गांव पहुंचते ही मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मजदूरों को खदान से बाहर नहीं निकाला जा सक है। घटना के बाद खदान संचालक फरार हो गया है।मामला कोडरमा जिला का है।वहीं छतरमार के ग्रामीणों ने बताया कि गिरिडीह जिले के गावां और तिसरी के क्षेत्र में माइका का अवैध कारोबार पिछले कुछ माह से बंद है।इसके कारण कई मजदूर कोडरमा जिले में संचालित अवैध माइका खदानों में जाकर खनन कर रहे हैं। वहां कोई हादसा होता है, तो अवैध कारोबारी मृतक के परिजनों को मुआवजा तो दूर शव भी गायब कर देते हैं।इधर, कोडरमा के वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार ने बताया कि अवैध माइका खनन के दौरान मजदूर के दबने होने की सूचना मिली है।इसको लेकर जांच के लिए टीम को भेजा गया है। घटना की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।