Ranchi:दो मैकेनिक के साथ पहले मारपीट की गई, फिर छिन लिए गए उनके पैसे, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज…


राँची।तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दो मैकेनिक के साथ पहले मारपीट की गई। फिर उनके पैसे छिन लिए गए। इस संबंध में सलीम नाम के मैकेनिक ने तीन लोगो अमरेश कुमार, विकास कुमार और अर्श कुमार के विरुद्ध तुपुदाना ओपी में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सलीम और उसका भाई सलमान पंकज सिंह के अंडा ट्रे फैक्ट्री में काम करते है। ओपी क्षेत्र के बुमरू में पंकज सिंह और अमरेश कुमार संयुक्त रूप से मुर्गा फार्म चलाते है। जहां दोनों भाई अक्सर मशीन बनाने के लिए उनके फार्म पर जाते है। 22 दिसंबर की शाम 6 बजे पंकज सिंह ने दोनों को कहा कि वे सहेदा वाले फार्म के पास पहुंचे। जैसे ही दोनों भाई वहां पहुंचे, वहां उपस्थित अमरेश कुमार, उनका बेटा विकास कुमार, आकाश कुमार और उनकी पत्नी ने बाहर निकलकर स्थानीय ग्रामीणों को बुला लिया। सलीम और सलमान दोनों ने ग्रामीणों को बताया कि वे मशीन बनाने के लिए आए हुए है। इसके बाद भी दोनों भाईयों को पकड़ लिया गया। सभी ने मिलकर दोनों भाईयों का पैर बांध दिया। फिर उन्हें लोहे के पाइप, डंडा व अन्य सामान से मारपीट की गई। दोनों काफी शोर मचाते रहे। लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी और उनके साथ मारपीट होता रहा। दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई। अमरेश कुमार ने कमर से पिस्टल निकाल दोनों को सटा धमकी दिया कि तुम्हें गोली मार देंगे। इस क्रम में दोनों के पाकेट से दो हजार व तीन हजार रुपए भी छिन लिए गए।पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

दूसरे पक्ष ने तुपुदाना ओपी में ये मामला दर्ज कराया था

दूसरे पक्ष के अमरेश कुमार की पत्नी अनिता देवी ने थाना में लिखकर दी थी कि हत्या करने की नियत से आठ दस की संख्या में उसके घर में में अपराधी घुसे थे।लेकिन स्थानीय लोगो की मदद से दो पकड़े गए और अन्य भाग गए। इस संबंध में अनीता देवी ने तुपुदाना ओपी में दो लोगो के विरुद्ध नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ घर में थी, वहीं उनके मुर्गा फार्म के मजदूर अपने खाना फार्म में ही बना रहे थे। अचानक अपराधी अंदर आए और पिस्टल दिखाकर मुर्गा फार्म के कर्मियों को बांध दिया। फिर उनके मोबाइल छिन लिए। अनीता देवी के दोनों बेटो आकाश और विकाश को भी बांध दिया। जब अनीता देवी चिल्लाने लगी तो उन लोगो ने धमकी दी की उनके बेटे को गोली मार देंगे। वे लोग अपना मुंह ढक कर आए थे। अनीता देवी के पति उस दौरान उपर वाले कमरे में थे। आवाज सुन कर उन्होंने ग्रामीण को आवाज दी। ग्रामीणों की आवाज सुनकर तभी भागने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़ लिया। एक ने बताया कि वह पंकज कुमार के फार्म से आया है। उसने ही उसे भेजा है। अनीता देवी ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि पंकज कुमार ने उनके पति व परिवार के लोगो की हत्या के लिए उन अपराधियों को भेजा था।

मुर्गी फार्म के दोनों पाटर्नर में पैसे लेनदेन का विवाद है !

इधर पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस ने जब मामले की जांच की है तो मामला अंडा ट्रे/मुर्गी फार्म फेक्ट्री में।लेनदेन का विवाद आया है।बताया जाता है कि अमरेश कुमार और पंकज सिंह दोनों पार्टनरशिप में मुर्गा फार्म चला रहे हैं।बताया जाता है कि जमीन अमरेश कुमार की है और फैक्ट्री लगाने में पैसा पंकज सिंह ने लगाया है। मुर्गी और अंडे बिक्री के हिसाब में गड़बड़ी को लेकर विवाद चल रहा है।दोनों पार्टनर में पैसे लेनदेन का विवाद बहुत दिनों से चल रहा है।सूत्रों से जानकारी मिली है कि मैकेनिक से मारपीट के बाद अमरेश कुमार ने अपनी पत्नी से झूठी कहानी बताकर पुलिस में मामला दर्ज करा दी है।सूत्रों की माने तो मुर्गी फार्म में दोनों मैकेनिक के अलावा कोई नहीं गया था।इसकी जानकारी कुछ ग्रामीणों ने भी पुलिस को दी है।फिलहाल पुलिस् मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।