बिहार में ट्रेन हादसा:अचानक लगी ब्रेक और 21 डब्बे पटरी से उतरे,आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेन यात्री की मौत,100 से अधिक घायल….

पटना।बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात को एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी।जानकारी के अनुसार,आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां बेपटरी हो गई। ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत हुई हैं और करीब 100 लोग से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।हलांकि आधिकारिक मौत की संख्या चार बताया गया है।

इधर रेल हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने देर रात को घटनास्थल का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने हादसे से जुड़ी ताजा जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए कल रात अधिकारियों से दो बार बात की। इस घटना में चार लोगों की मृत्यु हुई है और 70-75 लोग घायल हुए हैं।

स्पीड में दौड़ रही थी ट्रेन, अचानक ब्रेक लगा और पलट गई नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस… हादसे वाली रेल के गार्ड ने बताया आखिर हुआ क्या

बिहार के बक्सर जिले में नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन अचानक से रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास डिरेल हो गई। देखते ही देखते ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई।इसमें आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई।जबकि, 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।इनमें से 20 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा कैसे हुआ, इस बारे में ट्रेन के गार्ड ने बताया.

डिरेल हुई ट्रेन के गार्ड विजय कुमार ने हादसे का आंखोदेखा हाल बताया।उन्होंने बताया कि ट्रेन नॉर्मल स्पीड से चल रही थी। मैं बैठ कर अपना कुछ कागजी काम कर रहा था। तभी अचानक से एक ब्रेक लगी और गाड़ी में धीरे-धीरे झटके आने लगे। फिर एक बड़ा झटका लगा। मैं उसी समय बेहोश हो गया। पांच मिनट बाद मुझे होश आया तो मैंने पानी से आंखों पर छींटे मारे। मुझे नहीं पता कि ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक क्यों मारी।इस बारे में वो ही अच्छे से बता सकता है कि ऐसा क्यों हुआ और क्यों उसे इस तरह ट्रेन को ब्रेक मारनी पड़ी।

हादसा होते ही आस पास के लोग और पुलिस की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां से गंभीर रूप से घायल 20 लोगों को पटना एम्स रेफर कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।