राँची पुलिस के एक जवान ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या ! पुलिस जांच में जुटी है….

राँची।राँची पुलिस के जवान अभिषेक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।यह घटना बुधवार को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में हुई है,जहां पुलिस लाइन में पदस्थापित अभिषेक कुमार नाम का जवान में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी मंदिर के पास माचिस गली में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है, कि अभिषेक पुलिस लाइन में किसी पुलिस पदाधिकारी लड़ झगड़कर रात में अपना घर गया,इसके बाद उसने फांसी लगा लिया।जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पहले सेवा सदन अस्पताल ले गया।लेकिन वहां से ऑर्किड अस्पताल रेफर कर दिया।जहां जवान का इलाज के दौरान मौत हो गई।जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने से पहले जवान ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।हलांकि पुलिस इस सम्बंध में अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।वहीं जवान के गले मे रस्सी का दाग भी है।हलांकि परिजन बीमारी से मौत होने की बात कर रहे हैं।

इधर पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन लाया गया। न्यू पुलिस लाइन में माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि के बाद पुलिस जवान के शव को अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में पत्नी अक्षरा कुमारी ने लालपुर थाना में पति की मृत्यु के संबंध में लिखित सूचना दी है। इसमें उन्होंने लिखा है कि मंगलवार को रात में भोजन करने के बाद पति को सांस लेने में तकलीफ के साथ कै होने लगा। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पहले सेवा सदन फिर देर रात में थड़पखना रोड में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज शुरू होने के बाद बुधवार को भोर में पुलिस जवान अभिषेक की मृत्यु हो गई ।

आरक्षी केंद्र के आरएसएम अभिनव पाठक ने बताया कि पिछले रामनवमी के समय अवकाश पर कहीं जाते समय जवान अभिषेक जख्मी हो गए थे। इसके बाद से वह सहारा के साथ चलते-फिरते थे और स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। शरीर से बीमार होने की वजह से दुर्घटना के बाद वह ड्यूटी पर नहीं थे। इसके बावजूद वह नियमित रूप से पुलिस लाइन में अपनी हाजिरी बनाते थे और उनको नियमित रूप से वेतन मिल रहा था। उन्होंने पुलिसकर्मियों द्वारा प्रताड़ना से आहत होकर जवान अभिषेक द्वारा आत्महत्या करने को गलत बताया है।