Jharkhand:दो सहेलियों की लाश पेड़ से लटकती मिली,जांच में जुटी है पुलिस

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के लाजोरा गांव में एक पेड़ से दो युवतियों की लटकती लाश मिली। यह घटना इलाके से इलाक़े में सनसनी फैल गई।वहीं चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है।और पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लाजोरा गांव के मुंडा टोली में ग्रामीणों ने आम के एक पेड़ की डाल पर दो युवतियों की लाश फंदे से लटकते देखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण मुंडा चारो गुइया मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान 16 वर्षीय कैरी अंगरिया एवं 20 वर्षीय गुरुवारी कोड़ाह के रूप में की गई। ग्रामीण मुंडा ने ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मृतका कैरी के पिता पातोर अंगरिया ने बताया कि उनकी बेटी अपने चाचा के घर पर रहती थी। जिनके घर के पास ही दूसरी मृतका गुरुवारी कोड़ाह का घर है। गुरुवारी की कुछ साल पहले शादी हुई थी। लेकिन एक साल से वह पति से अलग अपने मायके में ही रह रही थी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवतियां सहेली थीं और एक साथ ही दोनों ने पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का ही प्रतीत हो रहा है।लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।वहीं घटना की सूचना पर घटनास्थल ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।