Ranchi:पड़ोसियों के साथ विवाद में हुई मारपीट,महिला दरोगा का सिर फटा,पुलिस जाँच में जुटी है

राँची।राजधानी राँची जिले में होली के दिन भी लोग शांति से नहीं रह रहे हैं। मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं।धुर्वा थाना क्षेत्र के ओल्ड एसटी इलाके में एक महिला दरोगा बेबी झा का उसके पड़ोसी के साथ विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में राँची पुलिस में पदस्थापित दरोगा बेबी झा का सिर फट गया। पुलिस उसे प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गई है। बेबी झा अरगोड़ा थाना में पदस्थापित है। धुर्वा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।