तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरा,बाइक सवार एक युवक की मौत,दूसरा गम्भीर रूप से घायल……

चक्रधरपुर।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के हाथिया नाला में बुधवार शाम को तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक गिर पड़े। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।प्रखंड के टोकाटोला गांव निवासी छोटे कुजुर (26) और उसी गांव के बादल मिंज (22) बाइक से चक्रधरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर हाथिया नाला की पुलिया से नीचे गिर गया।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इलाज के दौरान छोटू कुजूर की मौत हो गई।छोटू कुजूर के सिर में गंभीर चोट लगी थी।वहीं बादल मिंज के सिर व शरीर में गंभीर चोट लगी है। वह भी बेहोश था।सूचना मिलने के बाद परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बादल मिंज को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर ले गए।