Jharkhand:जमशेदपुर में 290 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन महिला गिरफ्तार

जमशेदपुर।जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का हब बनता जा रहा है। हर इलाके में नशे की पुड़िया की बिक्री हो रही है और धंधे से महिलाएं जुड़ी हुई हैं। जुगसलाई थाना की पुलिस ने 290 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30 हजार रुपये नगद और तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।नशे की पुड़िया का वजन करने की मशीन काे भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र हयूमपाइप इंद्रागर की भारती केवर्तो, उर्मिला भुइंया, और जुगसलाई की रशिदा खातून है। राशिदा आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की रहने वाली है। वहां पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद वह जुगसलाई में शरण लेकर ब्राउन शुगर क खरीद-बिक्री कर रही थी।

भारती केवर्तो कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुई है

जुगसलाई थाना के इंस्पेक्टर तरुण कुमार ने बताया कि तीन महिला जुगसलाई राखर मैदान चूना भठ्ठा इलाके के पास ब्राउन शुगर बेच रही थी।गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी पकड़े गए। इधर, मिली जानकारी अनुसार भारती केवर्तो कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुई है। जेल से निकलने के बाद ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने लगी। उसे सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसकी तलाश सीतारामडेरा थाना की पुलिस को भी है। विगत बुधवार को भारती छायानगर में छापेमारी में भाग निकली थी। सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने पांच लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को मानगो थाना की पुलिस ने 22 पुडिया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था।