जमशेदपुर:नहाने के दौरान तीन छात्र नदी में डूबे,एक को बचाया गया,दो नदी में बह गया

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह कान्हू भट्टा के पास सुवर्णरेखा नदी में दो बच्चे बहे गए हैं।बताया जा रहा है कि घटना आज शुक्रवार दोपहर की है।नदी में बहे बच्चों की तलाश गोताखोर करते रहे, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया।वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पट स्थानीय लोगों की नदी तट पर भीड़ लगी रही। मौके पर पहुचे सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि दो बच्चे नदी में नहाने के दौरान बह गए हैं। अबतक कोई जानकारीं नही मिल पाई है। इधर,बताया गया कि पांच बच्चे नदी में नहाने गए थे। दो बच्चे पानी की गहराई में नहाते चले गए। जबतक लोगों को जानकारी मिली तबतक दोनों पानी में बह गए। बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाबूडीह घाट स्वर्णरेखा नदी में शुक्रवार की दोपहर नहाने के दौरान तीन नाबालिग डूबने लगे। पास ही मौजूद साथियों ने उन्हे बचाने का प्रयास किया।एक नाबालिग को बचा लिया गया जबकि दो नदी के तेज बहाव में बह गए।

नदी में डूबने वालों में 17 वर्षीय नितिन कुमार सिंह और 17 वर्षीय आशीष कुमार शामिल है ।सभी स्कूल गए थे, स्कूल का गेट बंद होने के कारण सभी नदी में नहाने के लिए बाबूडीह घाट पहुंचे।नदी में नितिन और आशीष के अलावा एक और साथी नहाने के लिए उतरे।दो साथी नदी के बाहर हो बैठे हुए थे। नहाने के क्रम में सभी डूबने लगे।एक को बचा लिया गया जबकि दो नदी में बह गए।फिलहाल दोनो को खोजने का कार्य जारी है।