सुहागरात के दिन दूल्‍हा-दूल्‍हन ने खाया जहर! दोनों को गम्भीर स्थिति में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है

झारखण्ड न्यूज,राँची

पटना।बिहार के गोपालगंज से ये खबर सामने आई है जहां शादी के पहले दिन पति पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।जहां जिंदगी मौत से लड़ रहे हैं।मामला बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज की है जहां दूल्‍हा-दुल्‍हन ने सुहागरात ऐसा कदम उठा लिया कि लोग सकते में आ गए। प्रेम विवाह करने वाले जोड़े ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि उनलोगों ने जानबूझकर जहर खाया या अंजाने में खाया है।बरहाल जमशेदपुर की रहने वाली दूल्‍हन और गोपालगंज के दूल्‍हा को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से परिवार के लोग सदमे में हैं। उन्‍हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्‍या हो गया है।

बताया जाता है कि जमशेदपुर जिले के सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली शांति (28) और गोपालगंज के मीरगंज निवासी मुकेश कुमार सिंह (30) के बीच प्रेम संबंध था। दोनों ने शादी का निर्णय लिया। इसके बाद थावे के मं‍दिर में दोनों की शादी शनिवार को हो गई। रविवार को दोनों को मीरगंज के घर भेज दिया गया। शादी के बाद रविवार को मुकेश के घर में रिसेप्‍शन हुआ।भोजन-भात क बाद परिजन चले गए वहीं पति-पत्‍नी भी अपने कमरे में चले गए।

इधर परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने अपने कमरे में चिकन खाया था। शायद उसी में जहर मिला हुआ था। इसका अहसास परिवार के किसी सदस्‍य को नहीं था। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तब परिजनों को इसका पता चला। उन्‍हें लेकर सदर अस्‍पताल पहुंचे। वहां इलाज के बाद भी हालत में सुधार होते नहीं देख चिकित्‍सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बेहोशी की हालत में थे। इस कारण पूछताछ नहीं हो पाई है। परिवार के लोग भी कारण नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों तो रात में काफी खुश थे। फिर ऐसा कदम क्‍यों उठाया पता नहीं।पुलिस दोनों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि पता चले जहर अपने से खाया या भोजन में किसी ने मिलाकर खिलाया।या फिर चिकन खाने से ऐसा हुआ है!