झारखण्ड ट्राइबल एडवाइजरी कौंसिल गठित,मुख्यमंत्री होंगे पदेन अध्‍यक्ष

राँची। झारखण्ड ट्राइबल एडवाइजरी कौंसिल यानि आदिवासी सलाहकार समिति गठित कर दी गई है।इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसके पदेन अध्यक्ष होंगे। मंत्री चंपाई सोरेन उपाध्यक्ष होंगे। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, बाबूलाल मरांडी, बंधु तिर्की, सीता सोरेन, दीपक बिरूआ, चमरा लिंडा, कोचे मुंडा, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, दशरथ गगराई, विकास कुमार मुंडा, नमन विक्सल कोनगाड़ी, राजेश कच्छप, और सोनाराम सिंकू सदस्य मनोनीत होंगे। मनोनीत सदस्यों में पूर्वी सिंहभूम के विश्वनाथ सिंह सरदार और अनगड़ा के जमल मुंडा भी शामिल हैं।