पुलिस जवान ने दिखाया बहादुरी:महिला से चेन छिनतई कर भाग रहे,दो लुटेरे से भिड़ गया जवान,अपराधियों ने मार दी दो गोलियां,जवान गम्भीर रूप घायल

झारखण्ड न्यूज,राँची

पटना।बिहार के जहानाबाद में अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सरेराह महिला से चेन छीनकर भागते समय पीछा करने पर पुलिस जवान को गोली मार दी।घटना शहर के काको रोड कृषि फॉर्म के समीप संचालित सब्जी मंडी में हुई। वहीं घायल जवान को पटना रेफर किया गया है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि जवान विभूति कुमार 35 वर्ष, चुनाव ड्यूटी के दौरान जहानाबाद आए हुए थे। गुरुवार की देर शाम वह कृषि फार्म के समीप संचालित मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान एक महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीनने की कोशिश की। शोर मचने पर कांस्टेबल विभूति कुमार बदमाशों से भिड़ गए। इसी दौरान खुद को फंसता देख एक बदमाश ने कांस्टेबल को दो गोलियां मार दी। गोली लगते ही कांस्टेबल जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही अन्य लोग भी सहम गए और लुटेरे आराम से भाग निकले।वहीं आनन-फानन में जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।इधर सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। घटनास्थल पर जाकर मामले की तहकीकात की।वहीं जवान के निजामुद्दीनपुर और जगदीश नगर के कई शुभचिंतक और परिवार के लोग अस्पताल में पहुंच गए।

बताया गया कि जवान विभूति कुमार फिलहाल पटना में पदस्थापित हैं। इक्कील टोला बिशुनपुर गांव के मूल निवासी हैं। वह शहर के निजामुद्दीनपुर के पास जगदीश नगर स्थित मकान में रहते हैं।