ईमेल से दोबारा राँची समाहरणालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी,परिसर की जांच में कुछ नहीं मिला…
राँची।राजधानी के राँची के सिविल कोर्ट को तीन बार बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब राँची के कचहरी चौक स्थित समाहरणालय भवन को को भी दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।धमकी मिलने के बाद राँची पुलिस के द्वारा एहतियातन पूरे समाहरणालय की जांच बम निरोधक दस्ते के द्वारा जांच करवाई गई।
ईमेल के जरिए बम धमाका करने की धमकी दी गई है। लगातार दूसरी बार राँची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।सिविल कोर्ट की तरह दूसरी बार भी समाहरणालय भवन को उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है।ईमेल में लिखा गया है कि समाहरणालय को बम से उड़ा दिया जाएगा।
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद राँची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर आ गई और तुरन्त बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला कर जांच शुरू करवा दी गई।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया की धमकी मिलने की जांच करवाई गई।लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला है।
समाहरणालय में डीसी, एसएसपी सहित दर्जन भर बड़े अधिकारियों के दफ्तर हैं।राँची पुलिस के सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों के दफ्तर भी समाहरणालय में ही हैं।ऐसे में गुरुवार को समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी ने खलबली मचा दी है। बीडीएस की टीम को फिलहाल जांच में कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिला है लेकिन एहतियातन पूरे बिल्डिंग की जांच करवाई गई है। बीडीएस टीम के अधिकारियों ने बताया कि राँची पुलिस के निर्देश पर हम पूरे परिसर की जांच किये लेकिन कुछ ऐसा संदिग्ध नहीं मिला है।

