राँची के पिठोरिया सब स्टेशन में हुई डकैतीकांड का खुलासा,7 अपराधी गिरफ्तार

 

राँची।राजधानी राँची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित ग्रिड सब स्टेशन में हुई डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए कांड में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिजली ग्रिड सब डिवीजन में गिरफ्तार आरोपियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के कॉपर उड़ा ले गए थे।23 मार्च की रात राँची के पिठौरिया थानान्तर्गत कोल्हया कनाद स्थित 132/33 ग्रीड सब-स्टेशन में हुई डकैती कांड में शामिल सात अपराधियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर बनी टीम ने अनुसंधान के क्रम में आसूचना एवं तकनिकी अनुसंधान के आधार पर साक्ष्यानुसार कुल 7 अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गहनता पूर्वक अनुसंधान एवं पूछताछ की कार्रवाई की गई।अभियुक्तों ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस घटना में पावर ग्रिड स्थित घटनास्थल पर कुल 12 बदमाशों सहयोगियों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।अनुसंधान के क्रम में अब तक घटनास्थल पर उपस्थित से लेकर लूट माल को खपाने, उसका परिवहन करने में कुल 15 अपराध कर्मियों की संलिप्तता पाई गई है। सभी अपराधियों के द्वारा घटना कारित करने से कई पूर्व से रेकी करने की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर लूटे गये समान में से अधिकांश सामान बरामद किया जा चुका है।जिनमें लगभग 100 केजी तांबा तार, लूटी गई रकम, टॉर्च एवं अन्य सामाग्री बरामद की गई है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त दो ऑटो वाहन एवं दो मोटरसाइकिल वाहन, 7 मोबाइल फोन, कॉपर तार काटने के लिए प्रयुक्त औजार इत्यादि बरामद किये गये हैं।

लूटे गये कॉपर तार को अपराधियों द्वारा रंजीत मोदी एवं अन्य कबाड़ी दुकान को बेची गई थी,जिससे प्राप्त रकम का बंटवारा आपस में किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में से जिदु सिंह एवं शाहिद अंसारी का आपराधिक इतिहास है तथा शेष गिरफ्तार एवं फरार अपराधियों के आपराधिक इतिहास के संबंध में छानबीन की जा रही है।इसके साथ ही घटना में संलिप्त एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम-

रंजीत मोदी
शशि सिंह
जिदु कुमार सिंह
मोहम्मद अरमान
शुभम कुमार
रिंकु अंसारी
शाहिद अंसारी

दरअसल, 23 मार्च की रात पिठौरिया थानान्तर्गत कोल्हया कनाद स्थित 132/33 ग्रीड सब-स्टेशन, कांके में अज्ञात अपराधियों द्वारा सब-स्टेशन, पावर ग्रिड के सुरक्षाकर्मियों एवं पावर ग्रिड कर्मियों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।मामले को लेकर विजय कुमार, सहायक परिचालक के आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध पिठौरिया थाना काण्ड संख्या-27/26 दिनांक 24.03.2026 धारा-310 भा.न्या.सं. के अन्तर्गत दर्ज किया गया था। इस घटना में अज्ञात 12-15 लोगों के द्वारा ग्रीड स्टोर रूम से लाखों के copper winding तार, 02 NVR System, 06 अर्थ स्वीच ब्लेड, Control room से 1 टोर्च एवं कर्मचारियों के पास से 13,300 रूपये की लूटपाट को अंजाम दिया गया था।

error: Content is protected !!