राँची रेल मंडल में बड़ी सर्जरी:सीबीआई छापेमारी के बाद सीनियर डीसीएम सूची सिंह हटायी गयीं, श्रेया सिंह संभालेंगी कमान

राँची।दक्षिण पूर्व रेलवे ने राँची रेल मंडल में दो अहम अधिकारियों के पद में बदलाव किया है।इस संबंध में 26 मार्च को कोलकाता स्थित गार्डेन रीच मुख्यालय से आधिकारिक आदेश जारी किया गया। यह निर्णय रेलवे के जनरल मैनेजर की मंजूरी के बाद लिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार,अब तक सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (Sr.DCM/RNC) के पद पर कार्यरत सूची सिंह को पोस्टिंग ऑफिसर/आरसीटी बनाया गया है।वहीं, इस पद पर पहले से तैनात श्रेया सिंह को अब सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।यानी दोनों अधिकारियों के बीच सीधे तौर पर पदों की अदला-बदली की गयी है।

मालूम हो कि हाल ही में हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की थी।इस दौरान रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में सीनियर डीसीएम सूची सिंह से भी पूछताछ की गयी थी, जिसके बाद पूरे रेल मंडल में हलचल मच गयी थी।सीबीआई कार्रवाई के बाद रेलवे प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए राँची रेल मंडल में तैनात प्रमुख अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है।इसे प्रशासनिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

error: Content is protected !!